{"_id":"673cd10176e270777b037958","slug":"rae-bareli-shobha-of-the-city-won-six-and-a-half-lakh-rupees-in-kbc-brought-fame-to-the-district-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: शहर की शोभा ने केबीसी में जीते साढ़े छह लाख रुपए, जिले का नाम किया रोशन, गदगद हुआ जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: शहर की शोभा ने केबीसी में जीते साढ़े छह लाख रुपए, जिले का नाम किया रोशन, गदगद हुआ जिला
Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
सार
Shobha of Raebareli in KBC: रायबरेली की शोभा ने केबीसी में मंगलवार को साढ़े छह लाख रूपए जीते। उनकी इस उपलब्धि पर शहर ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
केबीसी में रायबरेली की शोभा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कौन बनेगा करोड़पति सीजन-16 में रायबरेली की शोभा मंगलवार को हॉट सीट पर बैठीं नजर आईं। इसी के साथ शोभा ने रायबरेली का नाम केबीसी में रोशन कर दिया। मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शोभा से सवाल पूछने के दौरान खुश नजर आए। शोभा के लिए कहा कि देवियों और सज्जनों शोभा जी मिसाल हैं कि पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।
विज्ञापन
रायबरेली शहर के आचार्य द्विवेदी नगर में रहने वाले हरिश्चन्द्र पटवा की बेटी शोभा मंगलवार को टीवी स्क्रीन पर केबीसी की हॉट सीट पर बैठीं नजर आईं। यह देख उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शोभा ने तीन लाइफलाइन का उपयोग किया और 6.40 लाख रुपये जीतकर केबीसी से क्विट किया।
विज्ञापन
इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनसे उनके परिवार और नौकरी के बारे में भी जानकारी ली। शोभा वर्तमान में प्रयागराज पुलिस में सिविल कांस्टेबल हैं। शोभा के भाई माता प्रसाद ने बताया कि दीदी ने रायबरेली के लिए नया इतिहास बनाया है।
विज्ञापन