फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rae Bareli Hari Om wife upset with Rahul Gandhi for not meeting her gets emotional and says

Hariom murder case : राहुल गांधी के मुलाकात ना करने से हरिओम की पत्नी में नाराजगी, भावुक होकर कहा...

Fri, 17 Oct 2025 08:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 17 Oct 2025 08:15 PM IST
सार

Hariom murder case : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरिओम के माता-पिता और परिजनों से मिलने पहुंचे। लेकिन, रायबरेली के ऊंचाहार कस्बे की नई बस्ती में रह रही हरिओम की पत्नी पिंकी उर्फ संगीता से मुलाकात नहीं की। इस बात पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Rae Bareli Hari Om wife upset with Rahul Gandhi for not meeting her gets emotional and says
हरिओम की पत्नी में नाराजगी है - फोटो : विभाग

विस्तार

फतेहपुर में दलित युवक हरिओम की हत्या के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को उसके माता-पिता और अन्य परिजनों से मिलने पहुंचे। लेकिन, रायबरेली के ऊंचाहार कस्बे की नई बस्ती में रह रही हरिओम की पत्नी पिंकी उर्फ संगीता से मुलाकात न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


पिंकी ने कहा कि राहुल गांधी को मेरा भी हाल पूछना चाहिए था। मेरा सुहाग छिन गया है। कम से कम एक बार आकर मेरा दर्द भी सुन लेते। पिंकी अपनी बेटी अनन्या के साथ ऊंचाहार स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी फतेहपुर जाकर भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं ली। वह कहती हैं कि पूर्व विधायक अजयपाल सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जरूर मदद की है, लेकिन राहुल का उनके पास न आना उन्हें बहुत खला।
विज्ञापन


सरकार से कोई शिकायत नहीं, लेकिन राहुल गांधी से उम्मीद थी
पिंकी बताती हैं कि आर्थिक तंगी के कारण वह वर्ष 2015 से अपने मायके में रह रही थीं। अब प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता दी गई है। वह कहती हैं कि शासन से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन राहुल गांधी जैसे बड़े नेता का उनके घर न आना उन्हें दुख पहुंचा गया। गौरतलब है कि 1 अक्तूबर की रात फतेहपुर के तुराबअली गांव निवासी हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ने शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचकर उसके माता-पिता से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसाफ की उम्मीद, आयोग ने लिया संज्ञान
हरिओम की हत्या के 17वें दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वरिष्ठ अन्वेषकों ने ऊंचाहार पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आयोग के सदस्य उत्तम प्रकाश और गिरीश कुमार राठौर ने मृतक की पत्नी पिंकी व बेटी अनन्या से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और हरसंभव न्याय का भरोसा दिलाया। जांच टीम के साथ पहुंचे एसडीएम राजेश श्रीवास्तव और सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने आयोग को अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed