फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rae Bareli district not goons: Priyanka

रायबरेली जिला गुंडों का नही : प्रियंका

Thu, 16 May 2019 12:07 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: vivek vivek Updated Thu, 16 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rae Bareli district not goons: Priyanka
रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
 मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को घसीट-घसीट कर मारा गया। एक जिला पंचायत सदस्य पर गाड़ी चढ़ाई गई। भाजपा सरकार में यह कैसा लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब जिला पंचायत सदस्यों की नहीं बल्कि, मेरी है। आप सबको डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन


इस मामले में राजनीतिक रूप से पूरी ताकत लगाऊंगी। यह जिला गुंडों का नहीं है। यहां ऐसा कभी नहीं हुआ। इस पर चुप नहीं बैठा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला पंचायत सदस्यों और सदर विधायक अदिति सिंह पर हुए जानलेवा हमले के दूसरे दिन बुधवार को प्रियंका यहां पहुंचीं।
विज्ञापन


डीडीसी सदस्यों और विधायक से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव था। कई दिन पहले से पता था कि कोई हादसा हो सकता है। लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। बीजेपी सरकार में ये कैसा लोकतंत्र चल रहा है। यूपी में एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात कर रहा है। दिल्ली में चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनितिक रूप से पूरी ताकत लगाऊंगी। कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। प्रशासन के खिलाफ भी शिकायत करेंगे क्योंकि यह लोकतंत्र पर हमला है। डीडीसी सदस्यों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने कहा कि अब डरने की जरूरत नहीं है। यह लड़ाई अब हमारी है। इसे हम लड़ेंगे।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विवाद की जानकारी पुलिस-प्रशासन को थी। बावजूद इसके प्रशासन नहीं चेता। गुंडागर्दी की गई, जो गलत है। सत्ता पक्ष के बल पर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इस तरह की गुंडागर्दी हुई, जो रायबरेली में कभी नहीं हुआ। हम इसके खिलाफ हैं और इस तरह के जुल्म का डटकर मुकाबला करेंगे।


प्रियंका वाड्रा करीब 12 बजे दीवानी कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय तिलक भवन पहुंची। यहां उन्होंने डीडीसी सदस्यों से मुलाकात की। करीब आधा घंटे रुकने के बाद प्रियंका फिर फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचीं और वाराणसी रवाना हो गईं। इस दौरान अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed