पीडब्ल्यूडी अफसरों की लापरवाही से गई युवक की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानपुर शहर के निहालगंज निवासी निहाल (24) पुत्र खुर्शीद अपने मामा अंसार निवासी थुलवांसा की बेटी की शादी में शामिल होने यहां आया था। देर रात वह रायबरेली में रहने वाले अपने दूसरे मामा पप्पू खां को लेने बाइक से जा रहा था।
रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर कचौंदा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया (गड्ढे) में गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रात में घर वालों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव मिला।
इलाकाई लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने पुलिया निर्माण के आसपास बैरीकेडिंग नहीं कराए थे। इसी वजह से घटना हुई। यदि बैरीकेडिंग की गई होती युवक की जान नहीं जाती। मिलएरिया एसओ विमल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से युवक की मौत हुई है।
वहीं पीडब्ल्यूडी के अफसर मामले को दबाने में जुटे रहे। प्रांतीय खंड के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिया में गिरने से युवक की मौत नहीं हुई है। पुलिया से200 मीटर दूर दो बाइकें आमने-सामने भिड़ी थी, जिससे युवक की मौत हुई है। निर्माणाधीन पुलिया के पास बैरीकेडिंग कराई गई है। ड्रम भी लगाए गए हैं।