फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Punjab Mail arrived late by an hour, other trains were also late

एक घंटे देर से आई पंजाब मेल, दूसरी ट्रेनें भी हुई लेट

Wed, 12 Jan 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mail arrived late by an hour, other trains were also late
रायबरेली। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। पहले ही पांच जोड़ी रेलगाड़ियां निरस्त है। तो काशी विश्वनाथ हफ्ते में तीन दिन कैंसल रहती है। जो गाड़ियां चल भी रही हैं उनका संचालन भी निर्धारित समय के अनुसार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब मेल एक घंटे विलंब से आई तो दूसरी कई ट्रेनें भी लेट रहीं। जिससे यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ी। मार्च से ट्रेनों का संचालन ठीक होने की आशा है।
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल एक घंटे देर से पहुंची। ठंड से ठिठुरते हुए यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस भी 50 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस 35 मिनट, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर-13005 पंजाब मेल 25 मिनट, भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 33 मिनट, पुरी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-12875 नीलांचल एक्सप्रेस 23 मिनट की देर से आई।
दिसंबर से निरस्त चल रही कई ट्रेनें
दिसंबर से ही कई ट्रेनें कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए निरस्त कर दी गई थी। प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस, वाराणसी से देहरादून के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14265/66 जनता मेल और प्रयागराज से बरेली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या-14307/08 को फरवरी महीने तक निरस्त किया गया है। ये ट्रेनें प्रतिदिन चलती थीं।
नई दिल्ली से मालदा टाउन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या-14003/04 हफ्ते में दो दिन और प्रयागराज संगम से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या-14229/30 हफ्ते में तीन दिन चलती थी, जो फरवरी महीने तक कैंसल है। दूसरी तरफ वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या-15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन कैंसल रहती है।

कोहरे की वजह से दिसंबर, जनवरी, फरवरी महीने में कई गाड़ियां निरस्त हैं। इस बार भी जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त हैं। जो चल रही हैं, उनमें लंबी दूरी की ट्रेनें कभी-कभी विलंब से आती हैं। वैसे अभी ऐसी कोई गाड़ी नहीं है, जो बहुत ज्यादा विलंब से आई हो।
-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed