{"_id":"62e182309657051d3c1f6b0a","slug":"protest-raibaraily-news-lko641459612","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार जारी, दो घंटे बेहाल हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार जारी, दो घंटे बेहाल हुए मरीज
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर क्रमिक आंदोलन के तीसरे चरण में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया।
कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से कर्मचारियों के तबादला आदेश को निरस्त कराने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की।
कार्य बहिष्कार के कारण बुधवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 30 जुलाई तक स्थानांतरण निरस्त नहीं हुए तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी स्वस्थ विभाग की होगी।
एक्स-रे टेक्नीशियन संघ अध्यक्ष भीष्म सिंह ने बताया कि दो घंटे का कार्य वहिष्कार के कारण अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़ सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष राजेश सिंह, संजय मधेशिया, सुरेश चौधरी, संदीप, सुनीता सचान, पंकज सिंह, अमरेश, राजेश कुमार, अलंकार सिंह, रमाकांत, अमित त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, एके जायसवाल, अमित चौधरी, एपी गुप्ता आदि शामिल रहे।