{"_id":"624c7bf180aa340ebf1adbb8","slug":"protest-raibaraily-news-lko624745497","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता विवाद में अर्दली को पीटा, एसडीएम के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता विवाद में अर्दली को पीटा, एसडीएम के साथ अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। नुनैरा गांव में सोमवार देर शाम रास्ते के विवाद में दबंगों ने अर्दली की पिटाई कर दी। एसडीएम समेत अन्य राजस्व कर्मियों संग अभद्रता की। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। मामले में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत नुनैरा के हल्का लेखपाल मनमोहन पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम उपजिलाधिकारी लालगंज विजय कुमार टीम के साथ नुनैरा गांव पहुंचे, जहां उन्हें गांव की प्रेमा देवी व वीरेंद्र कुमार के बीच रास्ते के विवाद की जांच व निस्तारण करना था।
प्रेमा देवी की शिकायत थी कि उसके गांव के वीरेंद्र कुमार दीवार खड़ी करके रास्ता बंद कर रहे हैं। जब टीम ने नाप शुरू की तो वीरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार, बबलू, अंजली, ननकऊ ने जमीन की नाप करने से मना करते हुए एसडीएम के अर्दली की पिटाई कर दी। एसडीएम लालगंज समेत अन्य राजस्व कर्मियों के साथ अभद्रता की। उधर, थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल की तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।