फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

बेहटाकलां में वैक्सीन समाप्त होने पर लोगों ने किया हंगामा

Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest
लालगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगे अलग-अलग शिविरों में वैक्सीन की किल्लत के कारण लोगों को घंटों लाइन लगाने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा। बेहटा कला गांव में वैक्सीन खत्म हो जाने पर टीकाकरण करने गई टीम को देर तक रोके रखा और शिविर केंद्र पर जमकर हंगामा किया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने टीम को जाने दिया।
विज्ञापन

बेहटा कला गांव में वैक्सीनेशन टीम टीकाकरण के लिए पहुंची। 200 खुराक के सापेक्ष अधिक लोग टीका लगवाने पहुंच गए। देर तक लाइन में लगने के बाद जब कुछ लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण टीका न लगने तक वैक्सीनेशन टीम को नहीं जाने देने की जिद करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। हरीपुर गांव में 170 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन समाप्त होने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस बुलानी पड़ी। एक गार्ड और एक महिला सिपाही को तैनात किया, तब टीकाकरण हो पाया। अतुल कुमार ने बताया कि दोबारा वैक्सीन आने पर फिर शेष लोगों को लगाई जाएगी।

बेहटा में 220, चिलौला, भैरोमिश्र, मदुरी, पूरे राना सीएचसी के एक बूथ में दो-दो सौ लोगों को, वाजपेयीपुर में 150, शांतिनगर में 260, रामलीला मैदान में 250, भुरुकुस पुर में 220 लोगों को टीके लगाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार बूथों में कुल 650 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। सीएचसी सहित ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर लगे सत्रों में कुल 2720 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed