{"_id":"60a521d88ebc3e73e94c9dc7","slug":"protest-raibaraily-news-lko5786764120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच करने पहुंची टीम को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच करने पहुंची टीम को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, मचा हड़कंप
विज्ञापन
रायबरेली। शासन की मंशा पर गांवों में कोरोना की जांच करने पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभद्रता का शिकार होना पड़ रहा है। बुधवार को अमावां सीएचसी की टीम को खैरा गांव में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर घेर लिया।
किसी तरह टीम के सदस्य अपनी जान बचाकर मौके से भागे। टीम के सदस्यों ने मामले में अधीक्षक को लिखित शिकायत की है। अधीक्षक ने सीएमओ को मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिले भर में टीमों ने 5,025 लोगों की जांच की है।
शासन ने गांव-गांव टीमें भेजकर लोगों की कोरोना की जांच करने के आदेश दिए हैं। शासन की मंशा पर टीमें गांवों में पहुंचकर जांच कर रही हैं। बुधवार को लैब टेक्नीशियन जेबी गौतम की टीम थुलवासा, सोथी, खैरा, जड़ैला और बघई अहलवार में जांच करने के लिए निकली।
विज्ञापन
थुलवासा व सोथी में जांच करने के बाद टीम जैसे ही खैरा गांव पहुंची। गांव के बाहर से एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर टीम को घेर लिया। जांच करवाना तो दूर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
किसी तरह टीम के सदस्य अपनी जान बचाकर मौके से भागे। टीम ने जड़ैला में जांच का प्रयास किया, लेकिन यहां भी लोगों ने जांच करवाने से इंकार कर दिया।
टीम ने दो गांवों में 124 लोगों की जांच करके वापस सीएचसी आकर अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार को घटना की लिखित शिकायत कर दी है। अधीक्षक ने बताया कि मामले में सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। ग्रामीणों के विरोध के बीच टीमों को काम करना पड़ रहा है।