{"_id":"601c1c9a8ebc3e4c8c1107fd","slug":"protest-raibaraily-news-lko5631753144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। भारतीय किसान यूनियन ने चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को ब्लॉक गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलित किसानों ने वर्तमान सरकार को किसानों की नहीं, बिचौलियों का हितैषी बताया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संगमलाल वर्मा ने कहा कि तीनों नए कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट पूर्ण रूप से लागू की जाए। क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाई जाए।
उन्होंने कहा कि यदि इन चारों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो रूपरेखा तय करके जबरदस्त आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने के लिए पहले थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव पहुंचे।
उनके समझाने के बाद भी किसान नहीं माने तो महराजगंज के एसडीएम और सीओ को अवगत कराया गया। इस पर ज्ञापन लेने के लिए उपजिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव, तहसीलदार महराजगंज विनोद कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह यहां पहुंचे।
विज्ञापन
इन सभी ने किसानों को समझाया और ज्ञापन लिया। अफसरों ने सरकार तक मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब जाकर आंदोलित किसान पीछे हटे। इस अवसर पर किसान नेता आसाराम वर्मा, सर्वेश वर्मा, महादेव प्रसाद वर्मा, गंगाप्रसाद, राजकुमार, राजबहादुर, रामहर्ष, अंकित वर्मा, पूर्णमासी साहू आदि उपस्थित रहे।