फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

धान तौल न होने पर फूटा किसानों का गुस्सा, खरीद में लेटलतीफी होने पर भाजपाइयों ने केंद्र पर काटा हंगामा

Wed, 27 Jan 2021 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
protest
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के धान क्रय केंद्र सिंहपुर में किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत चिलौली के बूथ अध्यक्ष का धान तौल न होने खफा भाजपा नेता क्रय केंद्र पर पहुंचे और हंगामा किया। कहा कि यदि धान की तौल नहीं कराई गई तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल तौलाने के लिए सर्द मौसम में रात गुजारनी पड़ रही है। धान क्रय केंद्र पर धान से लदी ट्रॉलियां खड़ी है।
विज्ञापन

तौल कराने के लिए हर दिन किसानों को चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत चिलौली के बूथ अध्यक्ष धर्मराज यादव का धान तौल के लिए धान क्रय केंद्र एक सप्ताह से लगा हुआ है, लेकिन केंद्र प्रभारी लगातार टरका रहा था। इससे खफा बूथ अध्यक्ष ने अपनी समस्या से संगठन के पदाधिकारियों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरीश जायसवाल, श्याममूर्ति यादव, सुरेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, राहुल पाठक, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ताओं के साथ धान क्रय केंद्र पर पहुंचे। बूथ अध्यक्ष धर्मराज यादव का धान न तौलने का कारण पूंछा तो वह माकूल जबाब नहीं दे सके।

भाजपा नेताओं ने केंद्र प्रभारी को जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा कि सरकार की छबि धूमिल मत करो अपनी कार्यशैली में सुधार लाइये। भाजपा नेताओं के खफा होने पर केंद्र प्रभारी श्यामू राणा ने कहा गुरुवार को धान की तौल कराने का आश्वासन दिया। इस पर भाजपाई शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed