फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

हत्या के आरोपी के घर तोड़फोड़ करने के मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज, गांव छोड़ भागे लोग, पसरा दिखा सन्नाटा

Fri, 22 Jan 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
protest
गांव में बवाल के दूसरे दिन पसरा सन्नाटा। - फोटो : RAIBARAILY
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मसौदाबाद मजरे बघौला गांव में गुरुवार को हत्या आरोपी के घर में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के डर से लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में कई थानों की पुलिस तैनात हैं। मसौदा बाद मजरे बघौला गांव के अमरेश को आधा दर्जन दबंगों ने शराब ठेके के पास पीट-पीटकर घायल कर दिया था, जिसमें ग्रामीणों ने रोड जाम करके प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं व पुरुषों ने आरोपी समीर के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही दीवार गिरा दी थी। वारदात के बाद भदोखर, डीह, नसीराबाद, सलोन थानो की पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गांव के धर्मेश कुमार, राजेंद्र कुमार, बदलूपासी, शिवशकर, छेदीलाल, वीरेंद्र कुमार, रामसेवक, सुरेंद्र कुमार, गुरुदीन, आशा, रामरती, कविता, रामरती, फुलऊ सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed