{"_id":"6009b39a8ebc3e2e53620d95","slug":"protest-raibaraily-news-lko561037626","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम, आरोपी के घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम, आरोपी के घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
गांव में बवाल के बाद जानकारी लेते एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन-डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मसौदाबाद मजरे बघौला गांव के युवक की पिटाई के बाद गुरुवार को बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने एक आरोपी के घर उत्पात मचाया। दीवार गिराने के साथ तोड़फोड़ करते हुए वाहनों, टीवी आदि तोड़ डाली।
आलमारी का लाकर तोड़ डाला। आक्रोशित भीड़ को देख आरोपी के घर में भगदड़ मच गई। उधर, जानकारी होते ही एएसपी, सीओ सदर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तोड़फोड़ करने में महिलाओं की संख्या अधिक रही। मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
मसौदबाद मजरे बघौला गांव निवासी अमन पुत्र प्रवेश सरोज की छह दिन पहले मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के ही समीर और उसके जीजा अकबर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को गांव का ही अमरेश सूची कस्बे गया था, जहां से दोपहर को घर लौट रहा था। डीह-सूची मार्ग पर शराब ठेके के पास कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी खबर गांव पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे। सभी का आरोप था कि आरोपी समीर ने उसकी पिटाई करवाई है।
गुस्साए लोगों ने बघौला गांव के पास डीह-सूची मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
इधर, गांव में भारी तादाद में महिलाओं और कुछ पुरुषों ने एकत्र होकर आरोपी समीर के घर धावा बोल दिया। सभी ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। गृहस्थी का सामान फेंक दिया। बाइकें, टीवी आदि तहसनहस कर दी। आलमारी का लॉकर तोड़ दिया। एक दीवार भी गिरा दी। आरोप है कि आलमारी में रखी नकदी आदि भी लूट ली।
मामले की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी के साथ ही डीह, नसीराबाद, सलोन, भदोखर आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने तोड़फोड़ में शामिल कुछ पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
करीब एक सप्ताह पहले गांव में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। गुरुवार को दूसरे युवक की पिटाई के बाद लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले में कई पुरुषों-महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
श्लोक कुमार, एसपी