{"_id":"5ea9a2698ebc3e90510714ef","slug":"protest-raibaraily-news-lko519625498","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में भोजन कम पड़ने पर हंगामा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में भोजन कम पड़ने पर हंगामा,
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर में मंगलवार की शाम को दिया जाने वाला भोजन कम पड़ जाने के बाद युवकों ने हंगामा किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
सलोन नगर स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां क्वारंटीन किए गए करीब 158 युवकों में कुछ लोगों को खाना कम पड़ गया। इसके बाद युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहीं नही आरोप है कि सुबह जो नाश्ते में चना दिया गया, वह भी रात की सब्जी में मिक्स करके दिया गया था।
इसके बाद युवकों ने थालियां बजाकर विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया और चने को डस्टबिन में फेंक दिया। हंगामे की सूचना एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ मौके पर पहुँचकर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम आशीष सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस पर युवकों का गुस्सा शांत हुआ। एसडीएम ने खाने के जिम्मेदार व्यवस्थापकों को फटकार भी लगाई। बुधवार को एसडीएम ने क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि खाने की कोई कमी नहीं थी। एक बार में सब भोजन साधन से नहीं पहुंच पाया था। लोगों ने यह समझा कि खाना खत्म हो गया है। इसके बाद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।