फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर गुस्सा, प्रदर्शन

Sun, 20 Oct 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या का विरोध जिले में भी दिखा। विभिन्न संगठनों ने न सिर्फ इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया, बल्कि नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने अफसरों के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को तत्काल जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि हिंदुओं की हत्याएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस पर सरकार सख्ती दिखाए और कार्रवाई करे। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को कमलेश हत्याकांड के विरोध में एसपी दफ्तर और डीएम दफ्तर में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार वाजपेयी ने कहा कि कमलेश के हत्यारों को तत्काल जेल भेजा जाए। साथ ही सरकार पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। बिजनौर के उलमा इमाम मौलाना अनवारुल हक ने कमलेश के खिलाफ फतवा जारी किया था, लेकिन सरकार हरकत में नहीं आई। इस मौके पर संतोष मिश्रा, प्रशांत तिवारी, रामचरन, देवीशंकर पांडेय, राजेश कुमार, शिवाकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना के पदाधिकारियों ने भी कमलेश तिवारी की हत्या पर नाराजगी जताई और सीएम को ज्ञापन भेजकर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला प्रमुख डॉ. अजय सिंह, आलोक, संजय सोनकर, अरुण सिंह, रमाशंकर अग्निहोत्री, राज कुमार गुप्ता, शिवशंकर का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। इसलिए जरूरी है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री सख्त एक्शन लें और हत्यारों पर कार्रवाई करे।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल आरोपियों को तत्काल जेल भेजा जाए। कमलेश तिवारी का सिर कलम की धमकी देने वाले मौलाना को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जिलाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह, ओपी ंसिंह, रंजीत सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाए। घटना से हिंदू समाज के लोगों में नाराजगी है।
कमलेश हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
शिवगढ़/हरचंदपुर। थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर हिंदू युवा नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए विरोध जताया। इस दौरान सभी ने कमलेश के हत्यारों को फांसी दो न्याय दो ऐसे विभिन्न नारों के साथ आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के योगेश सिंह, प्रांजल अवस्थी, ललित तिवारी, अभय त्रिवेदी, समरेंद्र सिंह, सरोज तिवारी, रतिपाल रावत, संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे। उधर हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में जिले में आक्रोश फैला हुआ है।

हरचंदपुर कस्बे में हनुमान कुटी से कैंडल मार्च निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों पर घूमा और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कैंडल मार्च में विश्व हिंदू परिषद और अभिनव भारत मंच के अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों ने हिस्सा लिया। सभी ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने पुरजोर मांग की। इस मौके पर सुधीर सिंह, संजीत सिंह, अनूप, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed