{"_id":"6862df6624fadae5e20f55f6","slug":"protest-against-merger-of-schools-raebareli-news-c-101-1-slko1034-136128-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विद्यालयों के विलय के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विद्यालयों के विलय के विरोध में प्रदर्शन
Tue, 01 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
छतोह ब्लाॅक संसाधन केंद्र में विद्यालयों के विलय का विरोध करते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को सभी विकास क्षेत्रों में ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। विद्यालयों का विलय किए जाने का विरोध करते हुए आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में ग्राम प्रधानों, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।
ब्लाॅक संसाधन केंद्र ऊंचाहार में हुए प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि मनमाने तरीके से विद्यालय बंद करने का काम किया जा रहा है। एसएमसी को एकदम नजरंदाज कर दिया गया है। जिला मंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि इस मामले में संघर्ष करते रहेंगे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और संघ के जिला संयुक्त मंत्री डॉ. चंद्रमणि बाजपेयी ने कहा कि एक किमी. के अंदर प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन कम छात्र संख्या का हवाला देकर स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव एवं ऊंचाहार ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि विभाग के लोग विद्यालयों को बंद करने पर आमादा हैं। जिला उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, उमेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राकेश जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शैलेंद्र पांडेय, उमेश त्रिवेदी, सुधीर सिंह, डॉ. संजय सिंह, अरविंद द्विवेदी, योगेश सिंह, राकेश द्विवेदी, विनोद अवस्थी, राजेश पांडेय, नीरज हंस, आदित्य पांडेय, पवन शुक्ला, मो. सगीर, अभिषेक मिश्र, अनुज त्रिवेदी, रमेश सिंह, मुकुट बिहारी मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विकास भवन में प्रदर्शन, विधायकों को सौंपे ज्ञापन
रायबरेली। प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर दो विधायकों को ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल भारती व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को ज्ञापन दिया।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का मर्जर करने से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होगा। शिक्षकों के पद समाप्त होने की आशंका भी बढ़ेगी। महामंत्री शैलेश यादव ने कहा कि स्कूलों के विलय का निर्णय वापस लिया जाना चाहिए।
इस मौके पर अनूप, शैलेश रावत, आशीष चौधरी, कुलदीप, अनीता, सुशील यादव, विवेक गुप्ता, बलवंत सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रकाश यादव, प्रशांत, प्रकाश चंद्र, अपराजिता अवस्थी, कुसुम त्रिवेदी, दिनेश कुमार, जेपी यादव, गुलशन, मनोज, प्रमिला सिंह, शैलेंद्र सोनी, सविता, मनीषा चौधरी, रमेश शास्वत, अनूप, मुकेश आदि शिक्षक मौजूद रहे।