{"_id":"5e6fd1c18ebc3ea7c73561ac","slug":"proposal-for-isolation-center-at-rae-bareli-and-amethi-railway-stations-raibaraily-news-lko513872137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली और अमेठी रेलवे स्टेशनों पर आइसोलेशन सेंटर का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली और अमेठी रेलवे स्टेशनों पर आइसोलेशन सेंटर का प्रस्ताव
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना वायरस के संदिग्धों की तलाश के साथ ही यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे महकमे ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क चालू कर दी है। इसके अलावा रायबरेली और अमेठी रेलवे स्टेशनों पर आइसोलेशन सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव किया गया है। सफर के दौरान कोरोना वायरस के फैलने का ज्यादा खतरा रहता है, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी दिनोंदिन घटती जा रही है। बावजूद इसके रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को यात्रा करनी मजबूरी है।
कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। रेलवे महकमे ने रायबरेली और अमेठी रेलवे स्टेशनों पर कोरोना हेल्प डेस्क चालू की है, जहां यात्रियों को बचाव को उपाय बताए जा रहे हैं। यात्रियों का परीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सके। हालांकि अभी तक कोई भी रेल यात्री संदिग्ध नहीं पाया गया है।
रेलवे के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके साहू की माने तो कोरोना वायरस को लेकर रायबरेली और अमेठी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसीलिए दोनों ही स्टेशनों पर रेलवे अस्पताल ने हेल्प डेस्क चालू कर दी है। अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
अगर ट्रेन में सफर के दौरान कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे हेल्प डेस्क पर लाया जाएगा, जहां परीक्षण के उपरांत जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। रायबरेली और अमेठी स्टेशन पर 30-30 बेड के आइसोलेशन सेंटर का प्रस्ताव किया गया है। इसे खोलने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को जगह की तलाश करनी है। अगर इस प्रस्ताव पर अमल हो गया तो रेलवे यात्रियों को त्वरित सुविधा मिल सकेगी।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव का खौफ रेलवे यात्रियों में भी दिख रहा है। लखनऊ और प्रयाग में चल रहे ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। जो गाड़ियां चल रही हैं, उनमें भी यात्रियों की संख्या घटी है। यही वजह है कि टिकटों की बिक्री घटी है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री भी अपना सफर रद्द कर रहे हैं।
इसीलिए आरक्षण निरस्त कराने वालों की संख्या एकाएक बढ़ी है। इससे रेलवे को नुकसान भी हो रहा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला की माने तो द्वितीय श्रेणी के टिकटों की बिक्री हो या आरक्षण, दोनों जगह लगभग 30 फीसदी कमी आई है। पहले से कराए गए रिजर्वेशन भी कैंसिल कराए जा रहे हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्लेटफार्म पर हेल्प डेस्क चालू कर दी गई है, जहां यात्रियों के साथ ही रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। आइसोलेशन सेंटर के लिए प्रस्ताव किया गया है। जैसे ही कोई संदिग्ध पाया जाएगा, उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाएगी।-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक।