{"_id":"72817dbf22735344c48c15d4a68d4763","slug":"property-dealer-murderd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बछरावां कस्बे में कुटी मोहल्ला निवासी मैकूलाल (50) प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता था। बुधवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह मैनाहार कटरा गांव स्थित सई नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा जिसकी पहचान मैकूलाल के रूप में हुई।
सूचना पर एसओ आरपी रावत ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मैकूलाल के गले व आसपास चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर मैकूलाल को मारा गया। मृतक के बेटे अजय ने थाने में तहरीर दी है कि क्षेत्र के कसरावां गांव निवासी भुसई के हाथ उसके पिता ने अपनी एक बीघा जमीन चार लाख रुपये में बेची थी।
एडवांस के रूप में भुसई ने एक लाख रुपये दिए थे। शेष रुपये जमीन लिखाने पर देने की बात कही थी। एक साल बाद भी भुसई ने जमीन नहीं लिखाई और न ही रुपये दिए। इसको लेकर पिछले दिनों दोनों में कहासुनी हुई थी। बेटे का आरोप है कि भुसई ने ही गला दबाकर उसके पिता की हत्या की और शव फेंक दिया।
विज्ञापन
भुसई के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। एक सप्ताह में क्षेत्र में हत्या की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। मौके पर पहुंचे एएसपी राममूरत यादव ने परिवारीजनों और ग्रामीणों से जानकारी की। एएसपी का कहना है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी डीलर की हत्या की गई है।