फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cabinet minister Smriti Irani gifted 169 crore projects to Amethi.

Amethi: Amethi: अमेठी को 1.69 अरब की सौगात, लेखपाल पर नहीं हो सकेगी कार्रवाई, ऊंचा सुनने पर ही मिली थी नौकरी

Tue, 30 Aug 2022 05:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 05:42 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां के पर्यटन स्थल में नौका विहार सहित पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाओं का का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने खुद भी वेटलैंड का पूरा भ्रमण किया।

विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani gifted 169 crore projects to Amethi.
लोकार्पण शिलान्यास के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिले को 1.69 अरब के लागत की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। स्मृति ने मुसाफिरखाना के कादूनाला स्थित वेटलैंड व ईको पार्क तथा जामो के सूखी बाजगढ़ में कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


कादूनाला पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमने इस पर्यटन स्थल का नाम भाले सुल्तानियों के नाम पर करने का अनुरोध प्रदेश सरकार के यहां मौजूद दोनों मंत्रियों से किया है। इस पर्यटन स्थल में नौका विहार सहित पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाओं का का निर्माण कराया जाएगा। इससे अमेठी ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र के लोग भी यहां पर आकर बच्चों के साथ प्राकृतिक वातावरण में सैरसपाटा कर मनोरंजन की अनुभूति प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना और राज्य मंत्री वनस्पति जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन केपी मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना के बाद जामो के सूखी बाजगढ़ पहुंचीं केंद्रीय मंत्री व सांसद ने रामगंज स्थित खेल मैदान में जल जीवन मिशन की 26 परियोजनाओं (लागत 88.28 करोड़), पीएमजीएसवाई से स्वीकृत 116.08 किलोमीटर लंबी 16 सड़कों (लागत 80.72 करोड़) व सूखी बाजगढ़ के पूरे सिंह मिश्र गांव में 21.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को स्मृति के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी व पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटलैंड पार्क का किया पूरा भ्रमण 
फीता काटकर वैटलैंड व पर्यटक स्थल का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कादू नाला इंटरप्रिटेशन सेंटर का अवलोकन किया। दोनों विभागीय मंत्रियों के साथ भौगोलिक मानचित्र के मॉडल को भी देखा। इसके बाद उन्होंने नेचर ट्रेल, फुट ओवरब्रिज, चिल्ड्रेन पार्क, वाच टावर, सेल्फी प्वाइंट कचहरिया घाट, तालाब व साईकिल पथ को भी देखा। वह जंगल के अंदर करीब तीन किलोमीटर तक भ्रमण के लिए पहुंची। कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत ग्रीन ज्वेल ऑफ अमेठी पुस्तक का विमोचन भी किया। 

गुलाम नबी को लेकर कांग्रेस पर तंज
दो दिवसीय दौर पर अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस का नेतृत्व स्वयं अपनी ही पार्टी विशेषकर गांधी परिवार पर टिप्पणी कर रहा है ऐसे में अब मुझे इस पर  टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं दिखती है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि गुलाम साहब भले ही अभी कांग्रेस से आजाद हुए हों लेकिन अमेठी तो तीन साल पहले ही कांग्रेस से पीछा छुड़ा चुकी है। 

कुपोषण मुक्त अमेठी का दिया नारा
सूखी बाजगढ़ स्थित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ने कुपोषण मुक्त अमेठी का नारा दिया। स्मृति ने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए भारत सरकार पोषण कार्यक्रम चला रही है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने बीच रहने वाले ऐसे बच्चों की जिम्मेदारी संभालें और उन्हें कुपोषण मुक्त बनाएं। उम्मीद है कि जन समुदाय की कोशिश से अमेठी के अलावा पूरे भारत को कुपोषण मुक्त बनाया जा सकेगा।


परिवार को बंधाया ढांढस
जामो के बाद स्मृति जायस स्थित भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता सर्वेश मणि विश्वकर्मा के घर पहुंचीं। सर्वेश के पिता का तीन माह पूर्व निधन हुआ था। यहां परिवार को ढांढस बंधाने के बाद स्मृति फुरसतगंज स्थित भाजपा नेता मनोज जायसवाल के घर गईं। मनोज के पिता का दो दिन पूर्व निधन हुआ है। 

हेलो... सांसद बोल रही हूं... क्या सीडीओ को नहीं जानते

मुसाफिरखाना में वेटलैंड पार्क के पास गौतमपुर मजरे पूरे पहलवान निवासी करुणेश सिंह ने स्मृति को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके पिता परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। मां सावित्री को पेंशन मिलनी है। लेखपाल सत्यापन नहीं कर रहा। इस पर स्मृति ने लेखपाल का नंबर लिया और सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर से डायल करने को कहा। सीडीओ ने डायल किया। फोन मिलने पर स्मृति ने कहा... हेलो दीपक जी, स्मृति ईरानी बोल रही हूं, सांसद अमेठी। फोन डिस्कनेक्ट हो गया। सीडीओ ने दोबारा नंबर डायल किया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं स्मृति ईरानी बोल रही हूं साहब...सांसद अमेठी। आप अंकुर को जानते हैं? लीजिए बात करिए। अंकुर लॉठर ने कहा कि क्या आप सीडीओ को नहीं जानते। कल आप विकास भवन आकर मिलिए। हालांकि एसडीएम सविता यादव ने यह कहते हुए लेखपाल को बचाने की कोशिश की कि उसे कम सुनाई पड़ता है। इसके बावजूद लेखपाल की हरकत से सांसद व सीडीओ दोनों नाराज दिखे।

 

स्मृति को न पहचानने वाला लेखपाल जांच में निर्दोष
सांसद व सीडीओ को फोन कॉल पर नहीं पहचानने वाले लेखपाल से जुड़ी रिपोर्ट एसडीएम मुसाफिरखाना ने सीडीओ को भेज दी है। रिपोर्ट में लेखपाल को निर्दोष बताया गया है। रिपोर्ट के साथ इस बात की जानकारी भी दी गई है कि स्मृति के सामने पेश होने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत निस्तारित हो चुकी है।


अमेठी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 27 अगस्त को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आई थीं। दौरे के पहले दिन स्मृति ने मुसाफिरखाना के कादूनाला वन क्षेत्र के वेटलैंड एंड ईको पार्क का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद निकल रहीं स्मृति से गौतमपुर मजरे पूरे पहलवान निवासी करुणेश सिंह ने अपने गांव के लेखपाल दीपक की शिकायत की थी। करुणेश ने आरोप लगाया था कि लेखपाल उनकी मां के पेंशन कागजात को सत्यापित नहीं कर रहा जिससे पेंशन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। शिकायत सुनते ही स्मृति ने लेखपाल को फोन मिलवा दिया।
 

हालांकि दो बार फोन मिलाने के बावजूद लेखपाल न तो स्मृति को पहचान सका न ही सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर को। इस मामले के गरम होने के बाद सीडीओ ने एसडीएम मुसाफिरखाना सविता यादव से रिपोर्ट तलब की। एसडीएम की ओर से सीडीओ को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि करुणेश ने अपने पेंशन कागजात 26 अगस्त को दिए थे। उसमें भी सत्यापन के लिए आवश्यक सभी अभिलेख नहीं लगे थे। लेखपाल ने करुणेश से सभी कागजात देने को कहा था। रिपोर्ट में करुणेश की शिकायत निस्तारित करने की बात लिखी गई है। सीडीओ ने बताया कि लेखपाल को काफी ऊंचा सुनाई पड़ता है। इसी आधार पर उसे नौकरी भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed