फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   prize

रमाकांत रामिल और विनय भदौरिया को सम्मानित करेगा हिंदी संस्थान

Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
prize
28-रमाकांत तिवारी रामिल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने इस जिले के दो साहित्यकारों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 के सम्मानों एवं पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने की। इसमें डा. विनय भदौरिया को निराला पुरस्कार और रमाकांत तिवारी रामिल को वंशीधर शुक्ल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार की घोषणा की गई है, जिसमें चयनित की गई पुस्तकों पर 40 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अंतर्गत रमाकांत तिवारी रामिल को उनकी अवधी में प्रकाशित पुस्तक माटी पर वंशीधर शुक्ल पुरस्कार प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। इंदिरा नगर निवासी रमाकांत तिवारी काफी खुश हैं। वह कहते हैं कि हिंदी संस्थान से पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि माटी पुस्तक का अंतरराष्ट्रीय विमोचन वियतनाम के भारतीय दूतावास में 26 जून 2019 में हुआ था, जबकि यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में 26 जुलाई 2019 को राज्यपाल ने विमोचन किया था। रमाकांत की अब तक 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विभिन्न साहित्यिक संगठनों की ओर से कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। इसी तरह वर्ष 2019 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत डा. विनय भदौरिया को उनकी पुस्तक अंतराएं बोलती हैं (गीत/मुक्तक) पर निराला पुरस्कार दिया जाएगा। विनय भदौरिया बताते हैं कि यह उनकी दूसरी पुस्तक है। इसके पहले 2008 में झूठ नहीं बोलेगा दर्पण (नवगीत संग्रह) प्रकाशित हो चुका है। लालगंज के साकेत नगर निवासी डा. भदौरिया का कहना है कि उनकी पुस्तक हिंदी संस्थान ने पुरस्कार के लिए चयनित की, यह बड़ी खुशी और गर्व की बात है। डा. भदौरिया को इसके पहले विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों की ओर से सम्मान मिल चुके हैं। हिंदी संस्थान की ओर से मिलने वाला पहला बड़ा पुरस्कार होगा।

29-डॉ.विनय भदौरिया।

29-डॉ.विनय भदौरिया।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed