फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priyanka Vadra will come on a two-day tour today

दो दिनी दौरे पर आज आएंगी प्रियंका वाड्रा

Mon, 21 Oct 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Vadra will come on a two-day tour today
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिनी दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रही हैं। वे यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। पार्टी को यूपी में संजीवनी देने में जुटी प्रियंका कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से बिगुल फूंकने का एलान करेंगी।
विज्ञापन

करीब दो माह बाद प्रियंका वाड्रा 22 और 23 अक्तूबर को रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में रहकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए यहां पर कार्यशाला आयोजित होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की टीम कार्यशाला में प्रशिक्षण लेगी।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत उनकी 45 पदाधिकारियों की टीम हिस्सा लेगी। कहा जा रहा है कि दो सत्रों में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन नायक और उनकी टीम की ओर से पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का मकसद संगठन को किस तरह मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के दौरे के मद्देनजर एसपीजी ने यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका वाड्रा सुबह करीब 10 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। इसमें पदाधिकारियों को संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाएगा, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed