{"_id":"620d4a4029af305d643a65f6","slug":"priyanka-should-first-give-representation-to-women-in-congress-ruled-states-raibaraily-news-lko618130077","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी पहले कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को दें प्रतिनिधित्व- अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी पहले कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को दें प्रतिनिधित्व- अनुप्रिया पटेल
Thu, 17 Feb 2022 03:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 03:30 PM IST
सार
रायबरेली में अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को ऊंचाहार क्षेत्र के रोहनिया में जनसभा को संबोधित करती अनुप्रिया पटेल व मौ?
- फोटो : RAIBARAILY
विस्तार
रायबरेली में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ यूपी में ही लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देे रही हैं। उन्हें चाहिए कि पहले जहां पर कांग्रेस की सरकार है, वहां पर यह नारा लागू करके महिलाओं को प्रतिनिधितत्व देने का काम करें। कहा कि प्रदेश में गुंडों-माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग भाप निकलने की बात कह रहे हैं, 10 मार्च को उनकी भाप निकल जाएगी। उन्होंने बुधवार को अपना दल-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक हरचंदपुुर विधानसभा क्षेत्र के पटेल पार्क देदौर में आयोजित जनसभा में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विकास के नाम पर रायबरेली की जनता को छलने का काम किया गया है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने जितना विकास कार्य कराया, उतना विकास कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं की बेहतरी की बात सिर्फ यूपी में करती हैं, जहां पर उनकी सरकार हैं, वहां पर चुप्पी साध रखती हैं। उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को चुनाव जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बछरावां विधानसभा सीट से अपना दल प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत के समर्थन में जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा शिवगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए सपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता में गजब का उत्साह है। गजब का जोश है। एनडीए गठबंधन का यही जोश विपक्षियों के होश उड़ाने का काम करेगा। हमने जितना विकास पांच साल में यूपी में कराया, उतना विकास कभी नहीं हुआ। हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि हर जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज बनवाने का काम सरकार करेगी। उन्होंने अपना दल प्रत्याशी को चुनाव जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक के हनुमानगंज में आयोजित जनसभा में अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को सभी सुविधाओं से लैस मकान दिया। राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड दिया। सड़कों का जाल बिछाया और प्रदेश में कई एक्सप्रेस वे बनाये। प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में गुंडों अराजकतत्वों का बोलबाला था। इन परिस्थितियों में प्रदेश के विकास कल्पना करना भी असंभव था। बिजली, पानी, सड़क की हालत खराब थी, लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाराज खत्म करने के साथ ही तेजी से विकास कार्य कराए हैं।