फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priyanka's birthday celebrated between you live thousands of years ...

तुम जियो हजारों साल...के बीच मनाया प्रियंका का जन्मदिन

Wed, 13 Jan 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's birthday celebrated between you live thousands of years ...
संसदीय क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कहीं केक काटे गए तो कहीं पर गरीबों में कंबल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने कहा कि प्रियंका संगठन की बेहतरी के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रियंका के जन्मदिन पर कार्यकर्ता प्रण लें कि समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेंगे। युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल वाजपेयी ने देवानंदपुर में अनाथालय के बच्चों को स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमहैंस हॉस्पिटल में मनीष सिंह की ओर से रोगियों और तीमारदारों को अल्पाहार वितरित किया गया। कुष्ठ आश्रम में धीरज श्रीवास्तव की ओर से रोगियों को भोजन दिया गया।

जगतपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह राना की अगुवाई में बच्चों ने 44 किलो का केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रमेश शुक्ल, सईदुल हसन, जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

राही ब्लॉक क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में हेमकुंड पब्लिक स्कूल में 252 गरीबों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर समाजसेवी जगदीश शुक्ल, शिव प्रताप मिश्र, बेअंत सिंह आदि मौजूद रहे। 


इसके अलावा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कार्यालय, आईटीआई लिमिटेड श्रमिक संघ कार्यालय, जिला पंचायत महराजगंज के निरीक्षण गृह और रसूलपुर में कांग्रेसियों ने केक काटा और प्रियंका का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed