फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priyanka leaves for Delhi after deferring the last day's program

आखिरी दिन के कार्यक्रम टाल प्रियंका दिल्ली रवाना

Mon, 13 Sep 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka leaves for Delhi after deferring the last day's program
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आखिरी दिन के कार्यक्रम टल गए। भुएमऊ गेस्ट हाउस से प्रियंका दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। अचानक उनका कार्यक्रम बदलने से लोग अवाक रह गए। खासकर उन लोगों को झटका लगा जो लंबे समय से उनसे मिलकर अपना दुखड़ा सुनाना चाहते थे। इन लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मां एवं सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की राष्ट्र्ीय महासचिव का दो दिनी दौरा था। 13 सितंबर को उनका आम जनता से मिलने का कार्यक्रम था। इसके अलावा कई प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलना था। अचानक सोमवार सुबह 7.45 बजे वह दिल्ली जाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट रवाना हो गईं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि प्रियंका वाड्रा का रायबरेली का एक दिनी दौरा था। पदाधिकारियों की मांग पर प्रियंका ने दो दिन रुकने की बात कही थी। दिल्ली में किसी बैठक में उन्हें भाग लेना था। इसलिए राष्ट्रीय महासचिव को दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed