{"_id":"5fde47458ebc3e3f527cf685","slug":"principal-suspended-notice-of-termination-of-service-to-teacher-raibaraily-news-lko5557383125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर निलंबित, शिक्षिका को सेवा समाप्ति की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर निलंबित, शिक्षिका को सेवा समाप्ति की नोटिस
विज्ञापन
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने शनिवार को सलोन और रोहनिया विकास क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया तो एक शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया। एक प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। विद्यालयों में काफी खामियां भी उजागर हुईं। निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप रहा।
बीएसए ने रोहनिया विकास क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल रसूलपुर का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका अर्चना वर्मा अक्सर नदारद रहती हैं। इस पर बीएसए ने अर्चना वर्मा का वेतन रोकते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया। साथ ही निरीक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे सहायक अध्यापक राजेश कुमार और शिक्षिका कमलेश का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध कर दिया। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत कोई काम नहीं कराया गया।
विद्यालय परिसर काफी गंदा मिला। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए ने कहा है कि जब तक विद्यालय की हालत सुधर नहीं जाती, प्रधानाध्यापक को बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रोहनिया विकास क्षेत्र के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहा में अलका पटेल और वंदना मौर्या अनुपस्थित रहीं। बीएसए ने दोनों अनुदेशकों का मानदेय रोकने का आदेश दिया। सलोन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद में बीएसए ने निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।
विद्यालय परिसर में भी हर तरफ गंदगी दिखी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। निरीक्षण में बीएसए के साथ जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह भी रहे।