फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Principal Secretary became angry in Tehsil for missing files

तहसील में फाइलें गायब देख बिफरीं प्रमुख सचिव

Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary became angry in Tehsil for missing files
संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव व जिले की प्रभारी अनीता मेश्राम शुक्रवार की शाम विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को देखने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं। वे सदर तहसील पहुंचीं। यहां पुरानी फाइलें गायब मिलीं। पुराने मुकदमों का निपटारा भी नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों के पेंच कसे। एसडीएम को तत्काल मामलों के निपटारे के  आदेश दिए। तहसील में रजिस्टर भी अधूरे मिले। डीएम सूर्यपाल गंगवार से रजिस्टरों को पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव अनीता मेश्राम शुक्रवार को शाम सबसे पहले सदर तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम के चैंबर में दस्तावेजों को मंगवाकर चेक किया। कोई भी रजिस्टर पूरा नहीें मिला। इस पर नाराज हुईं और अधिकारियों को तत्काल रजिस्टरों को पूरा कराने का आदेश दिया। नायब तहसीलदार नगर के कोर्ट में एक मामला 1999 से लंबित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर फटकार लगाते हुए तत्काल मामले के निपटारे के आदेश दिए। पट्टा रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला। तहसील के नजारत में वर्ष 2005 के कई मामलों की फाइलें गायब मिलीं। मत्स्य पालन के संबंधित पट्टे की फाइलें न मिलने पर कड़ी चेतावनी दी। मामलों को एक महीने में निस्तारित करने के आदेश दिए।

तहसील का नहीं चला कंप्यूटर, चेताया
मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों के निस्तारण के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था की जमीनी हकीकत को देखने के लिए प्रमुख सचिव अनीता मेश्राम ने तहसील के कंप्यूटरों को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कंप्यूटर नहीं खुले। बाद में मतदाता पंजीकरण कक्ष का कंप्यूटर खुला और शिकायतों की समीक्षा की। 17 शिकायतें लंबित मिलीं। उन्हें समय से निस्तारित करने के आदेश दिए।

पुनर्गठन का इतना काम कम समय में कैसे
प्रमुख सचिव अनीता मेश्राम ने नगर पालिका पहुंचकर योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। पुनर्गठन के संबंध में बताया गया कि 33 किलोमीटर पाइप लाइन बिछ गई है। 33 नलकूप भी लगा दिए गए हैं। अन्य काम भी पूरा हो गया है। इस पर प्रमुख सचिव को शंका हुई। वे बोली इतने कम समय में इतना अधिक काम कैसे हो सकता है। नगर पालिका मेें विभिन्न वसूली पर वे संतुष्ट दिखीं।

हिडइन गांव में रात में रुककर लगाएंगी चौपाल
प्रमुख सचिव अनीता मेश्राम देररात हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया गांव डिडइन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। वे गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। महराजगंज रोड का निरीक्षण करने के साथ ही शनिवार को वे जिले स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगी।


नगर पालिका में व्यवस्था ठीक मिली। योजनाओें का संचालन भी ठीक मिला। कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही इस संबंध में डीएम से बात करेंगे। तहसील मेें दस्तावेज अधूरे मिले। फाइलें भी गायब मिलीं। मामले में डीएम को निर्देशित किया गया है। मामलों के निपटारे के भी आदेश दिए गए हैं।-अनीता मेश्राम, प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed