{"_id":"6a286891f552e641750ec7d8","slug":"principal-beat-up-the-teacher-for-asking-about-salary-details-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159979-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वेतन की जानकारी मांगने पर प्राचार्य ने शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वेतन की जानकारी मांगने पर प्राचार्य ने शिक्षक को पीटा
Wed, 10 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महज वेतन आने की जानकारी मांगने और वीडियो बनाने से नाराज एक प्राचार्य ने शिक्षक की पिटाई कर दी। इससे शिक्षक के आंख व सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी पर साथी शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्राचार्य विद्यालय से चले गए थे।
रतापुर स्थित फिरोज गांधी कॉलेज इंस्टीटयूट में तैनात शिक्षक अमरजीत के मुताबिक सुबह वह प्राचार्य मनीष सक्सेना से वेतन आने के बारे में जानकारी मांग रहे थे। प्राचार्य इस बात से नाराज होकर गालीगलौज करने के साथ अभद्रता करने लगे। जब उन्होंने इसका वीडियो बनाने का प्रयास किया तो प्राचार्य ने शिक्षक का मोबाइल फोन छीनकर पटकने के साथ गालीगलौज करते हुए लात-घूसों से पीटा। इससे उनकी आंख व सिर पर चोट आई।
कर्मचारी मीनाक्षी सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य आए दिन उत्पीड़न करने के साथ ही उनकी वेतन पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी नहीं करते हैं। जल्द ही इस मामले की शिकायत डीएम से मुलाकात कर की जाएगी। उधर, प्राचार्य मनीष सक्सेना का कहना है कि बीबीए फाइनल की परीक्षा चल रही है। इसके लिए लखनऊ से परीक्षक आए थे।
विज्ञापन
सभी बच्चों को 140 रुपये जमा करने थे, जिसका पैसा परीक्षक को देना था। इस दौरान अमरजीत समेत अन्य शिक्षक बच्चों को भड़का रहे थे कि पैसा नहीं देना। शिक्षकों ने परीक्षक से भी अभद्रता की। मारपीट का आरोप गलत है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।