फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Preparations for hoisting the tricolor in every house on this Independence Day

अबकी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने की तैयारी

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparations for hoisting the tricolor in every house on this Independence Day
रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल स्वतंत्रता दिवस पर जिले के हर घर पर तिरंगा फहराने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार को बचत भवन में डीएम माला श्रीवास्तव ने बैठक की। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलेगा। यह झंडे एनआरएलएम की महिला स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगी। डीएम ने कहा कि लोगों को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ, डीसी एनआरएलएम एवं नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी झंडारोहण कराना सुनिश्चित करेंगे। डीपीआरओ, डीसी एनआरएलएम, डूडा व उद्योग विभाग के अधिकारी झंडे की साइज, कास्ट एवं उपलब्धता आपस में समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए कि झंडा कब फहराना है और कब उतारना है। ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग प्रधानों के सहयोग से काम पूरा कराएंगे। घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी राशन की दुकानों को झंडा वितरण एवं बिक्री केंद्र के रूप में प्रयोग किया जाएगा। झंडे स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे। लक्ष्य के सापेक्ष समूहों से झंडे तैयार कराए जाएंगे। सीडीओ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जिले में अब से ही प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया जाए। 15 जून से 15 जुलाई के मध्य लक्ष्य के सापेक्ष झंडे तैयार कराए जाएंगे। 15 जुलाई से पांच अगस्त तक हर घर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, डीसी एनआरएलएम जीपी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed