{"_id":"61f04815264a51171a20cf47","slug":"preparations-complete-nomination-for-five-assembly-seats-from-tomorrow-raibaraily-news-lko6150848189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, पांच विधानसभा सीटों के लिए कल से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, पांच विधानसभा सीटों के लिए कल से नामांकन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच के लिए 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन तीन फरवरी तक होंगे। जबकि सलोन विधानसभा सीट के लिए एक फरवरी से परचे जमा होंगे।
कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए मंगलवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सभी नामांकन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा संबंधी अन्य काम पूरे कराए गए।
नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। नामांकन कक्षों में प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिलेगा।
प्रत्याशियों को विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट गेट से ही प्रवेश मिलेगा। सभी को कोरोना सुरक्षा के मानकों का पालन करना होगा।
जिले में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार विधानसभा सीट के लिए नामांकन 27 जनवरी से शुरू होगा। जिला प्रशासन ने नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को विकास भवन स्थित गेट से ही प्रवेश मिलेगा। डिग्री कॉलेज चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट के गेट तक तीन बैरियर बनाए गए हैं।
नेहरू नगर क्रॉसिंग के पास ही बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों व प्रस्तावकों को पैदल ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश करना होगा।
चार सेट में जमा कर सकते परचे, एक बार जमा होगी जमानत राशि
विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी चार सेटों में नामांकन पत्र जमा कर सकेगा। हालांकि जमानत राशि एक बार ही जमा करनी होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। अनारक्षित उम्मीदवारों को 10 हजार और आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को पांच-पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।
तीन फरवरी तक होगा नामांकन, 23 को मतदान
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन 27 जनवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन सलोन विधानसभा सीट के लिए एक फरवरी से नामांकन शुरू होंगे। डीएम न्यायालय में सलोन विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार एक से आठ फरवरी तक परचा जमा करेंगे।
नौ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का वितरण होगा। सलोन में 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके अलावा जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, ऊंचाहार, सरेनी, बछरावां, हरचंदपुर के लिए नामांकन 27 जनवरी से तीन फरवरी तक होगा। चार फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सात फरवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा। इन पांच विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
कल से इन न्यायालयों में जमा होंगे परचे
न्यायालय का नाम विधानसभा
नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय बछरावां
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय हरचंदपुर
एडीएम (न्यायिक) न्यायालय रायबरेली
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय सरेनी
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय ऊंचाहार
निर्दलीय प्रत्याशियों को पेश करने होंगे 10-10 प्रस्तावक
निर्दलीय व अन्य छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों को 10-10 प्रस्तावक पेश करने होंगे। एक बार में दो प्रस्ताव ही नामांकन कक्ष में जाएंगे। दो-दो करके सभी प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष में पेश होना पड़ेगा। बड़ी पार्टी के दावेदारों को दो-दो प्रस्ताव लाना होगा। नामांकन कक्षों के बाहर बनने वाले वेटिंग रूम में सभी को बारी आने का इंतजार करना होगा।