फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Prayer meetings held in churches on Christmas

क्रिसमस पर गिरजाघरों में हुईं प्रार्थना सभाएं, बच्चों को बांटे गिफ्ट

Sun, 26 Dec 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Prayer meetings held in churches on Christmas
रायबरेली। क्रिसमस का पर्व शनिवार को जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। ईसाई परिवारों में उल्लास का माहौल रहा। घरों में केक काटा गया और जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

बच्चों के साथ बड़ों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। सेंटा क्लॉज ने टॉफी, चाकलेट बांटे। घरों में खूब पकवान बने, जिससे मेहमानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गोरा बाजार, छजलापुर और बस स्टेशन के निकट प्रमुख चर्च हैं, जहां भव्य सजावट की गई। चर्च को बिजली की आकर्षक झालरों से सजाया गया, जिससे पिछले कई दिनों से यह चर्च झिलमिला और जगमगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे के बाद प्रभु यीशु के अवतार लेते ही हर कोई जश्न में डूब गया। सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना सभा हुुई, जिसमें ईसाई समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे भी चर्च पहुंचे।
प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशु को याद किया गया। छजलापुर स्थित चर्च में फादर रेजीनल्ड डीसोजा, फादर जॉर्ज, सिस्टर रोशनी, संगीत ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। सभी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत खास है।
सेंटा क्लॉज ने बच्चों उपहार बांटे। घरों में भी क्रिसमस-ट्री के साथ आकर्षक सजावट की गई। केक काटा गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में झांकियां भी सजाई गई।

ऐसे में सेल्फी लेने को लेकर होड़ मची रही। ईसाई परिवारों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह रहा। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईसाई परिवारों के घर जाकर उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। मेहमानों के स्वागत के लिए लजीज व्यंजन बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed