फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   pradarshan

मांगों को लेकर भडक़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विरोध मार्च निकाला

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
12-रायबरेली में मंगलवार को विकास भवन परिसर में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने विकास भवन में धरना दिया। विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके सरकार से मांगे पूरी कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष लीना पांडेय ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार आते ही 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं हुआ। मांग की गई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की सेवा नियमावली बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन

10 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्य सेविका के पदों पर प्रमोशन दिया जाए, अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों की तरह की दी जाएं। वर्ष 2017 में धरने के दौरान दो महीने का रुका मानदेय भी दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी समय से पूरा किया जाए। धरना देने के बाद कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालकर डीएम को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री को भेजवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

धरने में जिला प्रभारी राकेश शुक्ला, सुनीता त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, सालसा सिंह, सोनी बाजपेयी, सीता सिंह, कुसुम सिंह, संगीता मौर्या, पाकीजा बेगम, कुमकुम श्रीवास्तव, हेमलता, बीना श्रीवास्तव, विद्यावती, शर्मिला पाल, रामरती, होरीलाल व रचना श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed