{"_id":"63976ce8e5f63c163d0dfb58","slug":"power-triping-in-ruralr-area-raibaraily-news-lko661543424","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हर पांच मिनट पर ट्रिपिंग, उपकरण फुंकने का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हर पांच मिनट पर ट्रिपिंग, उपकरण फुंकने का खौफ
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ के कर्मचारियों की मनमानी से ठकुरानखेड़ा मजरे खजुरों गांव के 300 लोगों को पांच दिनों से ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर से निकलने वाली केबल ढीली होने से हर पांच मिनट में ट्रिपिंग होती है। इसकी शिकायत अवर अभियंता से की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में ही नारेबाजी करके विरोध जताया।
ग्रामीण रामू रावत, रामफेर, रामपाल, घनश्याम, रोहित, सुमन, रामसुमिर ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकलने वाली केबल ढीली है। ठीक से बांधने के बजाय केबल को केवल फंसा दिया गया। स्पार्किंग न हो इसके लिए एक ईंट बांध दिया गया है। हवा चलने पर केबल से स्पार्किंग होती है। इस वजह से पूरे गांव में बिजली आती है फिर चली जाती है। हर पांच मिनट पर यही सिलसिला चलता रहता है। रात में यह समस्या से ज्यादा रहती है
। इससे घरों में लगे एलईडी बल्ब, टीवी समेत अन्य उपकरण फुंकने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जितनी बार फॉल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारियों को बुलाया जाता है, उतनी बार चंदा जुटाकर रुपया देना पड़ता है। अवर अभियंता रवि गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर समस्या को दूर कराया जाएगा।