{"_id":"6349a18def3ac03e16750d59","slug":"power-cut-raibaraily-news-lko6528815113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्रों का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्रों का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 35 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से लालगंज, डलमऊ और सलोन विद्युत वितरण खंड में आने वाले उपकेंद्रों में अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। करीब 35 लाख रुपये खर्च कर उपकेंद्र के जर्जर उपकरण बदले जाएंगे। इससे 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।
तीनों वितरण खंडों में 21 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें लगे उपकरणों का मेंटेनेंस न होने से आए दिन बिजली आपूर्ति में समस्या बनी रहती है। मामूली हवा चलने या बारिश से उपकेंद्रों में लगे उपकरण खराब हो जाते हैं।
इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए विद्युत वितरण मंडल द्वितीय की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 35 लाख रुपये से उपकेंद्रों में लगे पैनल, सर्किट ब्रेकर, समेत अन्य उपकरणों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
जुगाड़ से चल रही है बिजली आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्रों में संसाधनों के अभाव में जुगाड़ से बिजली आपूर्ति होती है। डीह विद्युत उपकेंद्र में एक पैनल से दो-दो फीडर चलाए जा रहे हैं। इससे आए दिन बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। इसी तरह छतोह, खीरों, सूची विद्युत उपकेंद्रों में जुगाड़ से बिजली सप्लाई हो रही है। मेंटेनेंस होने से कर्मचारियों को भी रोज-रोज आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत
विद्युत उपकेंद्रों के मेंटेनेंस के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। मेंटेनेंस होने से उपभोक्ताओं को बिजली की ट्रिपिंग समस्या से राहत मिल जाएगी। कार्य लेने वाली एजेंसी को जल्द काम शुरू कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता, विद्युत मंडल द्वितीय