फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

चार घंटे गुल रही गोरा बाजार की बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Mon, 05 Sep 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
power cut
रायबरेली। शहर के विद्युत उपकेंद्र गोराबाजार से जुड़े करीब छह हजार उपभोक्ताओं को रविवार को बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजली आपूर्ति बंद होने से गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जब जानकारी की तो पता चला कि मरम्मत कार्य के लिए बिजली काटी गई है। लगातार चार घंटे बिजली की कटौती से लोगों में नाराजगी रही।
गोराबाजार विद्युत उपकेंद्र से करीब छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। रविवार सुबह 10 बजे अचानक बिजली गुल हो गई।
कुछ देर बाद भी जब बिजली नहीं आई तो लोग संबंधित अभियंताओं व पावर हाउस में फोन करने लगे। काफी देर बाद पता चला कि 33 केवी लाइन के नीचे लगे पेड़ों की छंटाई की जा रही है। बिजली न आने से राजकीय कॉलोनी, गोराबाजार, बस्तेपुर, सम्राट नगर समेत कई मोहल्ले के लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह खुशी बहुत देर तक नहीं बनी रही। इसके बाद भी कटौती और ट्रिपिंग होती रही।
उपभोक्ता राजू यादव, मनीष कुमार, अंश बाजपेयी ने बताया कि अनुरक्षण कार्य गर्मी से पहले कराया जाता है, लेकिन अभियंताओं को उस समय याद आती है, जब बिजली की मांग अधिक रहती है। अधीक्षण अभियंता विवेक अग्रवाल ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड फीडर से गांवों को नहीं मिल रही बिजली
अमावां। सिंधौना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अवर अभियंता की मनमानी से लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। ओवरलोड फीडर पर और बोझ डाल दिया गया है। इस वजह से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां और बढ़ गईं हैं।
सिंधौना विद्युत उपकेंद्र से चार फीडर अमावां, चांदपुर, लोधवामऊ, रसेहता फीडर निकले हैं। ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ता धीरेंद्र यादव, गुड्डू गुप्ता, विमल, विष्णु मौर्य, राजनारायण, राकेश कुमार ने बताया कि त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र से निकले राही फीडर के कई गांवों को सिंधौना उपकेंद्र से निकले रसेहता फीडर से जोड़ दिया गया है।

इस वजह से रसेहता फीडर ओवरलोड हो गया है। ओवरलोड के चलते भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। सिधौना के जेई अमन सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राही फीडर के संदीराम, संदीनागिन, दाउदनगर, दीना का पुरवा, बरगदिहा, बैजू का पुरवा, गडरियन का पुरवा, पचवड़, खदरी, मखदुमपुर गांव को सिंधौना के रसेहता फीडर से जोड़ा गया है, क्योंकि राही फीडर ओवरलोड होने के कारण इन गांवों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही थी। बिजली की मांग कम होने पर इन गांवों को फिर अलग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed