फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

मीटर नो डिस्पले कर घर में खपत हो रही थी आठ किलोवाट बिजली

Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में नए-नए कारनामें उजागर हो रहे हैं। बुधवार को बकाया मिलने पर 421 लोगों के कनेक्शन काटे गए। 17 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

18 लाख रुपये राजस्व भी जमा कराया गया। इसके अलावा कहीं पर मीटर नो डिस्पले करके बिजली चोरी पकड़ी गई तो कहीं पर घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल उपयोग करके शराब की दुकान चलती मिली। बिजली चोरी करने वालों से अस्सिमेंट वसूला गया तो कहीं पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी, मधुबन मनीष कुमार की अगुवाई में आजाद नगर मोहल्ले में छापामारी की गई। यहां पर एक उपभोक्ता के यहां मीटर नो डिस्पले मिला।
कनेक्शन एक किलोवॉट का था, लेकिन जांच करने पर आठ किलोवॉट बिजली खपत हो रही थी। एसडीओ ने बताया कि घर में कई एसी चल रहे थे।
क्षेत्रीय मीटर रीडर की संलिप्तता संदिग्ध होने पर उपभोक्ता और मीटर रीडर के खिलाफ एंटी पावर थेप्ट थाने में बिजली चोरी की तहरीर दी गई।
विद्युत उपकेंद्र अमावां के अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ मोहल्ला गड़रियन का पुरवा में छापा मारा। यहां एक उपभोक्ता को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उपभोक्ता भवन का निर्माण करा था। उपभोक्ता के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तेलियाकोट के अवर अभियंता रविकांत पाल ने खाली सहाट में छापा मारा। यहां पर एक उपभोक्ता को मीटर बाईपास करके बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
इसी तरह प्रगतिपुरम के अवर अभियंता युद्धवीर ने टीम के साथ जफर नगर में छापा मारा। यहां पर एक महिला उपभोक्ता के घर मीटर बाईपास करके चोरी पकड़ी गई।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गईं हैं। आगे भी छापामारी जारी रहेगी।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र सेमरी कलुवा खेड़ा के अवर अभियंता जीशान अंसारी ने टीजी टू विवेक कुमार, संविदा कर्मी हरीओम के साथ ऐंधी गांव में छापामारी की।
यहां पर बकाये पर काटे गए कनेक्शनों को चेक किया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं को बिना बकाया जमा किए बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
दोनों के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दी गई। राही प्रतिनिधि के मुताबिक उपखंड अधिकारी राजीव यादव और विद्युत उपकेंद्र गोदवारा के अवर अभियंता विनोद कुमार ने साठिका का पुरवा गांव में छापा मारा। इस दौरान बकाये पर 12 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
भरतगंज में घरेलू कनेक्शन से शराब की दुकान रोशन हो रही थी। दुकान में फ्रिज, पंखा समेत अन्य उपकरण चल रहे थे। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ता से असिसमेंट जमा करने को कहा गया है यदि असिसमेंट नहीं जमा करता तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि बकाये पर जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
यदि बिना बकाया जमा किए कोई कनेक्शन जुड़ा मिला तो मुकदमा दर्ज होगा। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के अपटा गांव में विजलेंस और स्थानीय टीम ने छापामारी की।

इस दौरान 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed