{"_id":"602c11e28ebc3ee8ff0c9abd","slug":"power-corporation-raibaraily-news-lko565193244","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन लेने के बाद 96 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन लेने के बाद 96 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने आंख मूंदकर कनेक्शन तो दे दिए, लेकिन अब तक उनसे विद्युत बिल नहीं वसूल पाए हैं। करीब 96 हजार 450 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन तो लिया पर अब तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया।
मध्यांचल विद्युत वितरण खंड निगम के एमडी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अभियंताओं को निर्देश दिया कि ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाए। चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन ओपी सिंह व डलमऊ के धीरेंद्र कुमार से बात करके लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिए।
जिले में सात विद्युत वितरण खंड हैं। इन खंडों से उपभोक्ताओं को घरेलू, कामर्शियल, नलकूप समेत अन्य कनेक्शन दिए हैं। सौभाग्य योजना के तहत सबसे ज्यादा कनेक्शन दिए गए, लेकिन इसमें से 96 हजार 450 कनेक्शन ऐसे हैं, जिनका एक बार भी बिजली का जमा नहीं हुआ है, लेकिन यह लोग बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अभियंताओं को चेतावनी दी कि ऐसे उपभोक्ता का बिल जमा करवाए या फिर कनेक्शन काट दें। अन्यथा अभियंताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तय समय में लक्ष्य को पूरा करने वाले अभियंताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
संविदाकर्मी देगा पांच कनेक्शनों की रिपोर्ट
एमडी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में वितरण खंडों में रखे गए संविदा कर्मियों को लगाया जाए। हर संविदा कर्मी रोजाना पांच कनेक्शन धारकों की रिपोर्ट करेगा। जो मध्यांचल भेजी जाए। एमडी ने हिदायत दी कि रिपोर्ट न भेजने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। गलत रिपोर्ट करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
एमडी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नेवर पेड कनेक्शन के संबंध में समीक्षा की है। इन कनेक्शन को काटने या फिर राजस्व जमा करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी वितरण खंडों के अधिशासी अभियंताओं को कड़ाई से इस लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
- विकास कपूर, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन