फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power Corporation engineers to protest against the pending demands

लंबित मांगों के विरोध में आंदोलन के मूड में पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता

Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation engineers to protest against the pending demands
रायबरेली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बाद अब राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का मूड बना लिया है। प्रबंधन को भेजे गए ज्ञापन में अभियंताओं ने साफ कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो चार अक्तूबर से आंदोलन शुरू करेंगे। इसके बावजूद बात नहीं बनी तो 26 अक्तूबर से कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव ने भेजे गए ज्ञापन में कहा कि सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का पुनर्गठन किया जाए। छह अक्तूबर 2020 को कैबिनेट उप समिति के साथ हुए समझौते के तहत वाराणसी व अन्य स्थानों पर आंदोलन के कारण दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सभी अभियंताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू हो। निदेशक के पदों पर आयु सीमा 60 वर्ष की जाए। ग्रेटर नोएडा के निजीकरण व आगरा के फ्रेंचाइजीकरण रद्द किए जाए जाने समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इस पर विचार नहीं हुआ तो चार और पांच अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 6, 7 व 8 अक्तूबर को शाम 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 11 एवं 12 अक्तूबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

18 से 23 अक्तूबर तक दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 18 अक्तूूबर से ही सभी ऊर्जा निगमों के अभियंता नियमानुसार कार्य आंदोलन प्रारंभ कर देंगे। 26 अक्टूबर से सभी अभियंता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed