{"_id":"5dffb3728ebc3e87bb5b5350","slug":"posters-pasted-against-caa-and-nrc-removed-raibaraily-news-lko4991713172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए और एनआरसी के विरोध में चस्पा किए पोस्टर, हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए और एनआरसी के विरोध में चस्पा किए पोस्टर, हटवाए
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के माहौल को रविवार को खराब करने की कोशिश की गई। सीएए और एनआरसी के विरोध में कुछ मोहल्लों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टर हटवा दिए गए। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास करते हुए शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
पोस्टर चस्पा करने वाले अराजकतत्वों को पुलिस चिह्नित कर रही है। सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विवाद को लेकर अलर्ट है। रविवार को तेलियाकोट मोहल्ले में लोगों की दीवारों पर एनआरसी-सीएए के विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने अपनी दीवारों पर पोस्टर चस्पा देखे तो दंग रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अफसरों को दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर दीवारों पर लगे पोस्टर हटवा दिए।
इसके अलावा कई अन्य मोहल्लों में भी पोस्टर चस्पा किए गए थे, जिन्हें पुलिस ने हटवा दिया। कहा जा रहा है कि पोस्टर चस्पा करके अराजकतत्वों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए।
एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, कोतवाल अतुल सिंह ने संवेदनशील इलाकों में मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह, थुलवासा चौकी इंचार्ज विजय प्रताप ने थुलवासा गांव में मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
सीएए-एनआरसी के विरोध को देखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर जरीकेन, बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी गई है। यदि ऐसा करता कोई पाया गया तो संबंधित पेट्रोलपंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने पेट्रोलपंप मालिक से कहा है कि वह किसी भी प्रकार के डिब्बे, बोतल, जरीकेन में किसी को भी डीजल, पेट्रोल की बिक्री न करे। कोई भी पेट्रोलपंप मालिक इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर क्षेत्र के तेलियाकोट मोहल्ले में कुछ स्थानों पर अराजकतत्वों की ओर से सीएए-एनआरसी के विरोध में पोस्टर चस्पा किए गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। पोस्टर चस्पा करने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी शांति व्यवस्था बनाए रखे। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।-नित्यानंद राय, अपर पुलिस अधीक्षक