{"_id":"50a23eaac3bf3f93c53be5655478a283","slug":"posted-nine-examination-centers-on-fears-of-copy-supervisor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल की आशंका पर नौ परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की आशंका पर नौ परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में नकल होने की आशंका पर नौ संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। 23 फरवरी को हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा होने के कारण यह निर्णय लिया है। साथ ही सचल दस्तों को भी सक्रिय रहने के आदेश दिए गए हैं।
23 फरवरी को हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने और नकल माफिया को परीक्षा से दूर रखने के लिए डीआईओएस ने नौ परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों को साथ ही पर्यवेक्षकों की भी तैनाती कर दी है।
इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरगुजपुर में प्रदीप पांडेय को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सत्य नारायण देवी इंटर कॉलेज दरियापुर में उदयभान शुक्ला को पर्यवेक्षक बनाया गया है। शिवमौलि सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर में मो. असलम, पटेल शिक्षा निकेतन लहुरेपुर में ललित मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पखरौली में देवेंद्र सिंह, हंस कुमारी इंटर कॉलेज विनोबापुरी में विजय शुक्ला, रामबहादुर इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में बुद्धीराम यादव, रामशरण मिश्र इंटर कॉलेज धूता में लाल प्रताप सिंह, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गंगौली में कमलेश सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
सभी पर्यवेक्षकों को सुबह समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आदेशित किया गया है। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में जो भी बडे़ विषयों की परीक्षा होंगी, उनमें कड़ाई और की जाएगी। इसीलिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिससे नकल को रोका जा सके।