फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Poor running the government school Naunihalon

गरीबों के नौनिहालों से ही चल रहे सरकारी स्कूल

Wed, 06 Apr 2016 12:33 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 06 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Poor running the government school Naunihalon
स्कूल
परिषदीय स्कूल किसानों और मजदूरों के बच्चों के भरोसे संचालित हैं। हर साल अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों के लाडलों का मोह इन स्कूलों की ओर नहीं करा सका।
विज्ञापन


सरकारी वेतन भोगियों के महज 9 फीसदी लाडले ही इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं। 91 फीसदी बच्चे किसानों व मजदूरों के हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की सर्वे रिपोर्ट मेें यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार कानून तो लागू किया गया और सर्व शिक्षा अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला प्राथमिक स्कूलों में कराने का भी प्रयास किया। लेकिन विभाग अपने स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बच्चों को भी स्कूल से नहीं जोड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्कूल में शिक्षक तैनात हैं, उस स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला न कराकर किसी निजी स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। एनआईओएस ने जुलाई 2015 से गांवों में रहन-सहन, सामाजिक आर्थिक स्थिति, शिक्षा के अवसर व शैक्षिक प्रगति के बिंदुओं पर सर्वे किया तो जिले में परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था तार-तार मिली। 

एनआईओएस को सर्वे में मिला कि शिक्षा सत्र 2014-15 में 29 स्कूलों में एक भी टीचर नहीं हैं। 489 स्कूल एक शिक्षकों के सहारे संचालित हैं, जबकि 270 स्कूल दो शिक्षकों के सहारे हैं। मजदूरी करने वाले 23 प्रतिशत और खेती किसानी करने वाले 68 प्रतिशत किसानों के बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में है।

महज 9 प्रतिशत सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के बच्चे ही परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे हैं। हालांकि यह रिपोर्ट आने के बाद एनआईओएस ने छात्रों तक पहुुंचने के लिए नए विकल्प की अनुसंशा की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एनआईओएस की संस्तुति के बाद परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था में नए शिक्षासत्र में सुधार के प्रयास चल रहे हैं।

100 स्कूलों में फ्लैक्स व कंप्यूटरों के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। तीन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू कराया जा रहा है। पिछले साल ही एक मामले में हाईकोर्ट ने आदेश जारी करके नौकरी पेशा अधिकारियों व कर्मचारियों अपने बच्चों का दाखिला प्राथमिक स्कूलों में कराने का आदेश दिया था।

हालांकि अब हाईकोर्ट ने अपने आदेश में संशोधन किया है, लेकिन जिले में आदेश को कोई असर नहीं है। अधिकारी व कर्मचारी अपने लाडलों का दाखिला निजी स्कूलों में ही करा रहे हैं।एनआईओएस की रिपोर्ट में रायबरेली के साथ ही अमेठी जिले की बेसिक शिक्षा की स्थिति भी खराब मिली है।

 

अमेठी में 54 स्कूल शिक्षक विहीन व 230 स्कूल एक शिक्षकों के सहारे संचालित मिले। 466 स्कूलों में प्रसाधन कक्षों की व्यवस्था नहीं। 64 प्रतिशत बच्चों के अभिभावक मजदूरी करते हैं। इस जिले में भी शिक्षा का स्तर बहुत पीछे है।



बीएसए रामसागर त्रिपाठी ने बताया कि नए शिक्षासत्र में शिक्षा के स्तर और व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। इस बार छात्र संख्या भी बढे़गी और बच्चों को बेहतर शिक्षा भी मिलेगी। एनआईओएस की रिपोर्ट से प्रकाश में आई कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed