फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Political speech

पूर्व की सरकारों ने देश-प्रदेश को लूटा, सपा का दामन छोड़ रहे लोग: ब्रजेश पाठक

Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Political speech
कार्यक्रम में बोलते प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के सुशासन, विकास और सेवाभाव की सरकार के आगे सभी पार्टियां अपने ही जाल में फंस गईं हैं।
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों ने देश-प्रदेश को लूटने का काम किया। गरीबों की पीड़ा को किसी ने नहीं समझा। हमारी सरकार सेवाभाव से काम कर रही है।
इसी का नतीजा है कि गलत नीतियों के कारण लोग धीरे-धीरे सपा का दामन छोड़ रहे हैं। डिप्टी सीएम रायबरेली क्लब में आयोजित गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से संवाद करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर गरीब को उसका हक दिलाने का काम किया। कोई भूखा न सोये, इसके लिए हर माह दो-दो बार पांच-पांच किलो राशन, दाल, रिफाइंड आदि सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, बिजली और गैस के कनेक्शन जरूरतमंदों को दिए गए। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से अपराधी और गुंडे भाग गए हैं, जो हैं भी वह दबे बैठे हैं। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उसे नसीहत देने का काम किया जा रहा है कि अपराध करोगे तो भुगतान ही होगा।
डिप्टी सीएम ने गरीबों से बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने त्रिपुला पहुंचकर भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं के निस्तारण की सलाह दी।
कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पुष्पेंद्र सिंह, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
चुरुवा मंदिर में माथा टेकना नहीं भूले
बछरावां। लखनऊ से आते समय शुक्रवार सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जिले के सिंहद्वार स्थित चुरुवा मंदिर में माथा टेकना नहीं भूले। उन्हें मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। यहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मांगों को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कम्युनिटी प्रोसेस संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष रामबरन रावत और महामंत्री ब्रजेंद्र वीसी शुक्ला ने ज्ञापन देकर डिप्टी सीएम से मांगों को पूरा कराने की मांग की। भाजपा नेता व सभासद विजय धीमान ने महराजगंज सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन के मामले को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed