फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा, 2024 में कमल खिलाऊंगा

Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने के बाद शनिवार को पहली बार गृह जनपद पहुंचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और 2024 में कमल खिलाऊंगा। योगी सरकार के सहयोग से हर वर्ग के हितों का ध्यान रखेंगे और उनका काम करेंगे।
विज्ञापन

यदि कहीं पर भ्रष्टाचार होता है तो उसको खत्म करेंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर कोशिश करेंगे। उन्होंने योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आवास (पंचवटी) में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि आम से लेकर खास तक उनसे आसानी से मिल सकें और अपनी पीड़ा बयां कर सके। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंच सके हैं कि गरीबों के लिए बेहतर काम कर सके। मंत्री बनने के बाद कद बढ़ने के सवाल पर कहा कि वह जैसे पहले थे, वैसे ही हैं और आगे भी रहेंगे। कोई कभी भी उनसे मिल सकता है या फिर संपर्क कर सकता है।
एमएलसी ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार के सहयोग से पांच साल में जिले का विकास हुुआ, लेकिन अब प्रयास करके उन लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे, जो किसी न किसी कारण से लाभ नहीं पा सके या उन तक योजनाएं नहीं पहुंच पाई हैं। शहर से लेकर गांव और गली के विकास पर पूरा फोकस किया जाएगा।
समस्या बिजली की हो या फिर पेयजल और सड़क की। सभी का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनता के लिए काम किया जाएगा और उसी के बल पर 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलाया जाएगा।
दिनेश पर बरसाए फूल, मिठाई बांट किया खुशी का इजहार
रायबरेली/हरचंदपुर/बछरावां। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद गृह जनपद पहुंचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह पर चुरुवा सीमा से लेकर पंचवटी तक कहीं फूल बरसाए गए तो कहीं आतिशबाजी की गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

रास्तेभर में स्वागत के बाद मंत्री सुपर मार्केट भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल समेत अन्य भाजपाइयों से मुलाकात की। यहां के बाद फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित पंचवटी आवास पर मंत्री के तौर पर दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे तो गाजे-बाजे की धुन पर लोग थिरके और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। ऐसा लगा कि मानो एक बार फिर होली का पर्व लौट आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed