{"_id":"605cc5868ebc3e76a122131a","slug":"political-raibaraily-news-lko5713935115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों की रवानगी के स्थल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के स्थल चयनित
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि विकासखंड खीरों की पोलिंग पार्टी की रवानगी विवेकानंद बिहारीलाल इंटर कॉलेज खीरों, विकासखंड ऊंचाहार की डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विकासखंड महराजगंज की एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज, विकासखंड बछरावां की दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां तथा विकासखंड सलोन की नवीन मंडी स्थल सलोन स्थल से की जाएगी।
इसी अलावा शेष विकास खंड राही, सतावं, आमवां, हरचंदपुर, डलमऊ, दीनशाहगौरा, लालगंज, सरेनी, रोहनिया, जगतपुर, शिवगढ़, छतोह, डीह की पोलिंग पार्टी की रवानगी उनके विकास खंड परिसर स्थल से की जाएगी।
विज्ञापन
बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम
रायबरेली। बचत भवन में गुरुवार को होली एवं शबेबरात एवं अन्य पर्वों को देखते हुए बैठक हुई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी सार्वजनिक समारोह बगैर प्रशासन की अनुमति के नहीं होगा। साथ ही 10 वर्ष से कम व 60 वर्ष से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को समारोह में शामिल नहीं किया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नशे में गाड़ी चलाने वालों व उपद्रवी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, ईओ नगर पालिका बालमुकुंद मिश्रा, अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।