फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

कैप्टन सतीश शर्मा का अस्थि कलश गंगा में प्रवाहित, पार्टी कार्यालय में लगा तांता

Sun, 21 Feb 2021 08:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
political
पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का अस्थि कलश यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली-डलमऊ। पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा की अस्थि कलश रविवार को गंगा में प्रवाहित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों ने तिलक भवन में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

शहर से लेकर डलमऊ तक अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के अस्थि कलश को लोगों के दर्शन के लिए कांग्रेस के पार्टी कार्यालय तिलक भवन में रखा गया। भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शहर से लेकर डलमऊ तक में अस्थि कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कैप्टन सतीश शर्मा की ओर से जिले में कराए गए विकास कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। तिलक भवन से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा पर मुंशीगंज, घुरवारा, मुराईबाग होते हुए डलमऊ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डलमऊ के दीनशाहगौरा घाट में पूर्व मंत्री की अस्थियों को प्रवाहित किया गया। इस मौके पर गणेश शंकर पांडेय, अशोक सिंह, इंद्रेश विक्रम सिंह, वीकेशुक्ला, रमेश शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सईदुल हसन, अमर सिंह चौधरी, राजेश यादव, अनूप बाजपेयी, रामशंकर चौधरी, पराग प्रसाद रावत, पद्मधर सिंह, निशिकांत सिंह, प्रमेंद्र पाल सिंह, संजय श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, गुरबख्श सिंह बक्शी, राकेश त्रिपाठी, संदीप चौधरी, राजेंद्र वैश्य, घनश्याम जायसवाल, अब्दुल वहीद मौजूद रहे।

अमेठी पहुंचे अस्थि कलश, लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
जायस। पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा की अस्थि कलश रविवार को अमेठी पहुंची। इस बीच रायबरेली से फुरसतगंज होते हुए जायस कस्बे पहुंची अस्थि कलश पर भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में अस्थि कलश पहुंची। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा अमेठी के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर रजवाडी प्रसाद पासी, रजनीश सिंह, श्रीपाल, रामरूप, विनय सरोज, तबरेज आलम, दिनेश वर्मा, उमाशंकर पांडेय, त्रिभुवन भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed