{"_id":"624888e84e19e74101046fe5","slug":"police-woman-raibaraily-news-lko6242971155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी को मिलेगा न्याय, चिन्हित होंगे टॉपटेन अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी को मिलेगा न्याय, चिन्हित होंगे टॉपटेन अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। आधी आबादी को न सिर्फ न्याय मिलेगा, बल्कि आम जनता में दहशत फैलाने वाले अपराधियों को टॉपटेन की श्रेणी में चिह्नित करके निगरानी की जाएगी। हर दिन एक घंटे तक फुट पेट्रोलिंग करके पुुलिस आम जनता से सीधा संवाद भी करेगी। मनचलों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलेगा।
शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने 100 दिन की कुछ ऐसी ही कार्ययोजना तैयार की है, जिससे अब अपराधियों की खैर नहीं। खासकर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बेहतर ढंग से काम किया जाएगा।
एसपी के मुताबिक शासन के निर्देश पर 100 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत महिला सुरक्षा के लिए विशेष दल गठित कर स्कूलों, कॉलेजों, शॉपिंग मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शाम के वक्त बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तरफ से फुट पेट्रोलिंग करके जनता से संवाद किया जाएगा। इस दौरान जनता से जानने का प्रयास किया जाएगा कि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है या फिर उन्हें कोई परेशान नहीं कर रहा है।
उन्होंने बताया कि थाना स्तर और जिला स्तर पर टॉपटेन अपराधियों की अलग-अलग सूची तैयार कराई जाएगी। सूूची तैयार करने के बाद इन अपराधियों की निगरानी कराई जाएगी।
यदि कोई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य योजना की समीक्षा भी की जाएगी। जिस सीओ व थानेदार की लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
बेहिचक होकर बेटियां करें शिकायत, होगी कार्रवाई
रायबरेली-सलोन। चैत्र नवरात्र के दिन पुलिस की तरफ से मिशन शक्ति अभियान के फेज चार की शुरुआत की गई। बालिका विद्या मंदिर न्यू स्टैंडर्ड सुपर मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में सीओ सदर वंदना सिंह और कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बेटियों को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी।
सीओ ने कहा कि बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं। कोई परेशान या फिर छेड़छाड़ करें तो हिम्मत से काम लें। बेहिचक होकर पुलिस से शिकायत करें। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, वहां पर भी जाकर शिकायत दर्ज कराएं।
कोतवाल ने बताया कि छात्राओं को कोई परेशान करें तो वह वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
सलोन क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल बगहा में आयोजित मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में सीओ सलोन इंद्रपाल यादव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करके उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना है।
महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल संजय त्यागी ने कहा कि छात्राएं किसी से डरें नहीं।
कोई परेशान करे तो उसकी शिकायत करें। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। यदि राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि कोई करता है तो इसके लिए पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर सूचित करें। पुलिस तत्काल ऐसे लोगों पर एक्शन लेगी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कामाक्षा सिंह, असद खान मौजूद रहे।