फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police searching murderer

Raebareli News: भदोखर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों की हत्या का मामला

Tue, 13 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
police searching murderer
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों की हत्या का मामला पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। एक युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी, लेकिन दोस्त की हत्या किसने की इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। एक सफेद कपड़ा पहने नकाबपोश व्यक्ति डबल मर्डर का मास्टर माइंड होना बताया जा रहा है। यही वजह है कि पुलिस उस सफेद कपड़ा पहने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे निकासू मजरे बेेलाभेेला गांव निवासी संदीप (18) का कंकाल सोमवार को रजवापुर स्थित जंगल में मिला था। 26 नवंबर 2022 को संदीप घर से लापता हो गया था। 27 नवंबर को गांव के ही रहने वाले संदीप के दोस्त रामकेश की भी हत्या हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि रामकेश का संदीप की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

संदीप का इसका विरोध कर रहा था। 26 नवंबर को रामकेश बाइक से दोस्त संदीप को लेकर रजवापुर जंगल की तरफ ले गया था और उसकी हत्या कर दी थी। इसके दूसरे दिन 27 नवंबर को रामकेश की हत्या हो जाती है। रामकेश ने संदीप की हत्या की थी, इस बात की पुष्टि हो गई, लेकिन रामकेश की हत्या किसने की, इससे पर्दा नहीं उठ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस दिन संदीप की हत्या उसके दोस्त रामकेश ने की थी, उस दिन संदीप की बाइक को एक व्यक्ति जफरापुर गांव के पास छोड़कर फरार हो गया था। इस बात की पुष्टि होने पर पुलिस ने जफरापुर गांव पहुंचकर जांच की और मृतक संदीप की बाइक बरामद की थी। इस दौरान जफरापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया था कि एक व्यक्ति संदीप की बाइक उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया था।
बाइक लेकर आया व्यक्ति सफेद रंग का पैंट-शर्ट पहने था। अपने चेहरे पर गमछा लपेट रखा था। उसने अपने बारे में कुछ नहीं बताया था। सीओ सदर वंदना सिंह का कहना है कि सफेेद कपड़ा पहने इस नकाबपोश व्यक्ति कौन है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। यह व्यक्ति पुलिस के हाथ लग जाए तो घटना का सच सामने आ सकता है।

युवक संदीप के कंकाल का पोस्टमार्टम जिले में नहीं हो पाया था। इस पर कंकाल का मेडिको लीगल सेल लखनऊ पोस्टमार्टम होगा। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि लखनऊ में कंकाल का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। बुधवार को कंकाल पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed