फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police recruitment examination malpractices would be: Rajnath

पुलिस भर्ती में धांधली की होगी जांच : राजनाथ

Sun, 12 Feb 2017 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 12 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment examination malpractices would be: Rajnath
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में पुलिस भर्ती में की गई धांधली की जांच कराई जाएगी। सपा और कांग्रेस एक बैसाखी की तरह हैं। भाजपा से मुकाबला करने के लिए दोनों दलों ने बैसाखी का सहारा लिया है। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनकी खाट सभा पर चुटकी ली।
विज्ञापन


कहा कि चुनाव के दौरान उन्होेंने खटिया पकड़ ली है। वहीं बसपा हारने के लिए लड़ रही है। वे बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बाबा बबुरिहा मैदान महराजंगज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी तो उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
विज्ञापन


पर चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार रही हो या फिर मोदी की सरकार। किसी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। पाकिस्तान से आकर उनके जवानों की हत्या कर दी गई। इस पर पाक के अंदर जाकर आतंकियों का सफाया किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि 24 घंटे बिजली दी जा रही है, पक्की सड़कें बनवाई जा रही हैं, लेकिन क्या आप लोगों को ये मिल रहा है। जवाब में नहीं की आवाज गूंजी। कहा कि सपा और कांग्रेस स्वयं को मजबूत कहते हैं, लेकिन दोनों दल बैसाखी की तरह हैं। बिना बैसाखी के नहीं चल सकते।
 
बिना किसी का नाम लिए कहा कि खाट सभा शुरू की गई थी, लेकिन क्या आपने कभी खाट सभा सुनी है क्या। खाट सभा करने वाले ने चुनाव के पहले ही खटिया पकड़ ली है। इसके बाद साइकिल पकड़ी, लेकिन मुलायम सिंह ने उसे पंक्चर कर दिया।


यूपी में पुलिस भर्ती में धांधली की गई। इसकी जांच होगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो मार्कशीट, आय, जाति आदि प्रमाण पत्रों को प्रमाणित करने के लिए किसी अधिकारी के पास नहीं जाना होगा, बल्कि स्वयं लोग ऐसा कर सकेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed