फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

माल निस्तारण में फिसड्डी 10 थानेदार, सभी को मिला अल्टीमेटम

Mon, 16 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बृजभूषण के फरमान के बाद माल निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में 10 थानेदार माल निस्तारण में फिसड्डी पाए गए। इस पर सभी को अल्टीमेटम देते हुए एक माह के अंदर माल निस्तारण करने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में सीओ सदर वंदना सिंह की मौजूदगी में सभी थानेदार, हेड मोहर्रिर, कोर्ट मोहर्रिर के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान माल निस्तारण पर जोर दिया गया। सभी से कहा गया कि वाहनों के निस्तारण में ढिलाई न बरती जाए। एक माह का अभियान चलाकर माल निस्तारण किया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर कोतवाली, लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ समेत 10 थानों में सबसे ज्यादा वाहन निस्तारण के लिए लंबित हैं। इन सभी थानेदारों को चेतावनी देते हुए माल निस्तारण के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि इसी माह एडीजी ने जिले का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सदर कोतवाली में वाहनों का कबाड़खाना लगा मिला था, जिस पर उन्होंने कोतवाल को फटकार लगाई थी। साथ ही सदर कोतवाली के अलावा अन्य थानों पर माल निस्तारण करानेे के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि एडीजी के फरमान के बाद पुलिस अफसरों की ओर से माल निस्तारण कराने के लिए अब तेजी दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed