{"_id":"60e893ce8ebc3e7376777f7c","slug":"police-raibaraily-news-lko5862223105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव और मतगणना को लेकर पुलिस चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव और मतगणना को लेकर पुलिस चौकन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जगह पर हुए बवाल के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। किसी तरह के बवाल की आशंका को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। रोहनियां और ऊंचाहार ब्लॉक में पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया है।
गुरुवार को नामांकन के दौरान दीनशाह गौरा ब्लॉक में हुए हंगामे के बाद रोहनियां व ऊंचाहार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। किसी भी बवाल से निपटने के लिए पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। दोनों ब्लाकों में 25 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों को तैनात किया है। शुक्रवार की सुबह जवानों के पहुंचने के बाद कोतवाल विनोद कुमार ने सभी को ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। किसी अराजकतत्व को परिसर में न घुसने देने की बात कही।
कोतवाल ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीएसी के जवान लगाए गए हैं। किसी प्रकार की अराजकता नहीं होने दी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। मुख्यालय से 400 मीटर की परिधि में प्रत्याशी या उसके समर्थकों के वाहनों के आने पर पाबंदी रहेगी। सुरक्षाबलों व चुनाव ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाई गई है। बिना चेकिंग कोई भी मतदाता गेट में प्रवेश नहीं कर पाएगा। पुलिस परिसर की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की मदद लेने पर विचार कर रही है। संवाद