{"_id":"60e498368ebc3edfe068e041","slug":"police-raibaraily-news-lko585773074","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये ऐंठने को मुनीम ने रची लूट की साजिश, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये ऐंठने को मुनीम ने रची लूट की साजिश, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज-लालगंज मार्ग पर गौनहा मोड़ के पास मुनीम से लूट का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। मुनीम ने बाइक खरीदने के लिए ही लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।
मंगलवार को किराना व्यवसायी ने अपने मुनीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। व्यापारियों ने नए कोतवाल हरिशंकर प्रजापति को लूट का खुलासा करने पर सम्मानित किया है।
लालगंज निवासी किराना व्यवसायी विनोद कुमार गुप्ता की दुकान पर निहस्था निवासी शिवाकांत तिवारी मुनीम था। गत सोमवार को मुनीम ने दिनदहाड़े 1.95 लाख लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
नए कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने मुनीम से पूछताछ की तो उसकी साजिश सामने आई। मामले में किराना व्यवसायी विनोद कुमार की तहरीर पर मुनीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मुनीम नई बाइक खरीदने के लिए लूट दिखाकर रुपये डकारने के प्रयास में था। उधर, लूट का खुलासा करने पर व्यापारियों ने कोतवाल हरिशंकर प्रजापति को सम्मानित किया है। व्यापारी नेता विवेक शर्मा, रोहित सोनी, मृत्युंजय बाजपेई, अनूप शर्मा, दुर्गा सिंह राठौर व अनिल सिंह आदि ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।